{"_id":"5b141bf34f1c1baa6e8b6155","slug":"omprakash-rajbhar-on-defeat-in-bypoll-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों व पिछड़ों की भावनाओं को नहीं समझा, इसलिए उपचुनाव हारी भाजपा: ओमप्रकाश राजभर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों व पिछड़ों की भावनाओं को नहीं समझा, इसलिए उपचुनाव हारी भाजपा: ओमप्रकाश राजभर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलितों व पिछड़ों ने सरकार को वोट दिया लेकिन उनकी भावनाओं को समझा नहीं गया। इसीलिए भाजपा उपचुनाव हार गई।
विज्ञापन
सरकार से हटाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने अंगद की तरह पैर जमा लिया है। अब उन्हें हटाना मुश्किल है। वह रविवार को बहराचइ के मिहींपुरवा विकासखंड के गंगापुर सब्जी मंडी परिसर में रविवार को जय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर वे खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि शराब बंदी के लिए घर की महिलाओं को बाहर आना होगा। उनके प्रदर्शन और आंदोलन के बाद ही शराब बंदी संभव है।
विज्ञापन
निजी खर्च से कराएंगे गरीबों का इलाज
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसान व मजदूर के परिवार के लोगों का इलाज वे निजी खर्च से करवाएंगे। कोई बीमार व्यक्ति उनके पास आएगा, अस्पताल से उसका स्टीमेट बनवाकर वे खर्च वहन करेंगे।