फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   omprakash rajbhar accepted the report to divide obc reservation in three part

ओबीसी आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने वाली रिपोर्ट को राजभर की हरी झंडी

Tue, 04 Dec 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Dec 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
omprakash rajbhar accepted the report to divide obc reservation in three part
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट यथावत लागू करने की सिफारिश की है। विभागीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने संबंधित फाइल पर यह नोट लगाकर इसे वापस भेज दिया है। अब यह फाइल सीएम कार्यालय भेजने की तैयारी है। वहीं से न्याय, वित्त और नियोजन विभाग की राय लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछड़ों के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक अध्ययन और नौकरियों में उनकी भागीदारी पर रिपोर्ट देने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश राघवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनाई थी। समिति ने पिछड़े वर्ग के लिए दिए जा रहे 27 फीसदी आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


इसमें पिछड़ों को सात फीसदी, अति पिछड़ों को 11 और सर्वाधिक पिछड़ों को 9 फीसदी आरक्षण देने की सिफारिश की गई है। गौरतलब है कि पिछड़े वर्ग में 12 जातियां, अति पिछड़ा में 59 और सर्वाधिक पिछड़ा में 79 जातियों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर यह रिपोर्ट लागू होती है तो जहां अति पिछड़ी और सर्वाधिक पिछड़ी जातियां फायदे में रहेंगी, वहीं पिछड़े वर्ग में शामिल यादव, कुर्मी, ग्वाल और सुनार जातियों को नुकसान होगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि फाइल देखने के बाद मैंने प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण को वापस भेज दी है।


फाइल पर मैंने रिपोर्ट को यथावत लागू किए जाने की टिप्पणी भी की है। उन्होंने बताया कि अब यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी। इस पर कितनी तेजी से कार्रवाई होती है, यह उच्चस्तर के रुख पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed