फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar praises CM Yogi Adityanath says he is working for OBC castes.

UP News : योगी से मिलकर बदला राजभर का सुर, सही मायने में मोदी-योगी ही कर रहे पिछड़े समाज का काम

Wed, 21 Sep 2022 09:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Sep 2022 09:47 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछड़े समाज के लिए काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने भर व राजभर जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की अपील की है।

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar praises CM Yogi Adityanath says he is working for OBC castes.
ओम प्रकाश राजभर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ से मिलने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सुर बदल गए हैं। उन्होंने राजभर जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने के संबंध सरकार की ओर से की गई पहल के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सही मायने में मोदी और योगी ही पिछड़े समाज को मुख्य धारा में लाने का काम कर रहे हैं। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मौजूदा सरकार ने बहुत से काम किया है। सपा और बसपा ने तो 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के मामले में सिर्फ जुमला दिया। सपा के गठबंधन टूटने और राजभर की भाजपा से नजदीकी बढ़ने संबंध चर्चाओं के बीच सुभासपा अध्यक्ष का यह बयान सियासी गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद सुभासपा अध्यक्ष ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलकर राजभर जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का अनुरोध किया था। इसपर मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव पर सहमति देते हुए समाज कल्याण विभाग को प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में राजभर बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव पर सहमति जताई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास के बाद आजादी के बाद से उपेक्षित राजभर बिरादरी बहुत जल्द अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध हो जाएगी। राजभर ने बताया कि सीएम से मुलाकात दौरान उन्होने भूमाफियाओं की आड़ में गरीबों को न उजाड़े जाने का प्रस्ताव भी दिया है।
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि पूर्व की किसी भी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के बारे में नहीं सोचा लेकिन आज प्रदेश सरकार महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम से बहुत कुछ कर रही है। सपा और बसपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह दोनों दल पिछड़ों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के तौर पर किया है। पिछडे़ समाज के लोगों को इनसे सावधान रहना होगा। उन्होंने बताया कि पिछड़ों को जागरूक करने के लिए सुभासपा 26 सितंबर से प्रदेश भर में ‘सावधान यात्रा’ निकालने जा रही है। उन्होंने समाज के युवकों से अपील की है कि यह वह इस यात्रा में शामिल होंगे उन्हें ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां कहीं भी हो, समर्पण कर दें अब्बास
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी से अपील की है के वो जहां कहीं भी हों तो समर्पण कर दें। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद इस अपील को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी सीएम योगी से कोई बात नही हुई है। बता दें कि माफिया मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी इस समय सुभासपा के विधायक हैं और कई मामलों में वह फरार चल रहे हैं। पुलिस उन्हें तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed