{"_id":"5bcf6c9dbdec22696d780de2","slug":"om-prakash-rajbhar-once-again-criticize-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर फिर हमलावर हुए राजभर, बोले- पिछड़ों से किए वादों से मुकरे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर फिर हमलावर हुए राजभर, बोले- पिछड़ों से किए वादों से मुकरे अमित शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर पिछड़ों और अति पिछड़ों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछड़ों को 54 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गए।
विज्ञापन
राजभर मंगलवार को सरोजनीनगर के मखदुमपुर कैथी गांव में लोधी महासभा की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 18 महीने में कोई काम नहीं किया है। भाजपा के लोग पिछड़ों से वोट तो लेना जानते हैं, लेकिन उनके हक एवं विकास के नाम पर मुंह फेर लेते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ जिले में साढ़े तीन लाख लोधी मतदाता हैं, लेकिन मुझे आश्चर्य है कि फिर भी यहां से लोधी समाज का न कोई विधायक है और न ही दर्जा प्राप्त मंत्री। यहां के लोधी समाज को संगठन में भी भाजपा ने समुचित भागीदारी नहीं दी है।
विज्ञापन
लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष अजीत लोधी ने समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी संख्या के आधार पर हमें राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय लोधी ने कहा लोधी समाज के बड़े नेता अपने स्वार्थ के कारण समाज के विकास और अधिकार की बात नहीं करते। हरीसिंह लोधी की अध्यक्षता में हुई जनसभा में नारायण लोधी, मनोज लोधी, कृष्ण लोधी, संजय लोधी, रामसिंह लोधी, अखिलेश लोधी व मानसिंह राजपूत मौजूद रहे।