फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly Election 2022 : SBSP Chief Om Prakash Rajbhar May JoinNda Again

यूपी चुनाव 2022: एनडीए में शामिल हो सकते हैं ओम प्रकाश राजभर, भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद दिए संकेत

Wed, 04 Aug 2021 06:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Aug 2021 06:08 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने यह कहा था कि अगर भाजपा उनकी पुरानी मांगें मान ले तो एनडीए में आने पर विचार करेंगे। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। भाजपा से उनकी लड़ाई सिर्फ मुद्दों की है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 : SBSP Chief Om Prakash Rajbhar May JoinNda Again
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनकी मुलाकात के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


खुद राजभर ने भी कहा था कि अगर भाजपा उनकी पुरानी मांगें मान ले तो एनडीए में आने पर विचार करेंगे। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। भाजपा से उनकी लड़ाई सिर्फ मुद्दों की है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि राजभर की जल्द भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कराई जाएगी। इसके बाद उनके फिर एनडीए में शामिल होने का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि योगी सरकार में मंत्री रहते भाजपा और सरकार की नीतियों को कोसने वाले राजभर मंगलवार सुबह छह बजे प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर के साथ स्वतंत्र देव के घर पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक बंद कमरे में हुई बातचीत के बाद ओम प्रकाश ने मीडियाकर्मियों से कहा कि स्वतंत्र देव पहले पिछड़ों के नेता हैं फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष। कुछ लोग इस मुलाकात का अर्थ का अनर्थ लगाएंगे। मुलाकात के बाद से ही उनके एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

भाजपा से मिलकर पिछड़ों को धोखा दे रहे ओमप्रकाश :आप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात के बाद विपक्षी नेताओं में भी खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा से मिलकर पिछड़ों और दलितों को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजभर पिछड़ों के हक के लिए भाजपा से लड़ने का दिखावा कर रहे हैं। सभाजीत ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में प्रदेश में जिस तरह से दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार बढ़े हैं, उसके बावजूद राजभर को भाजपा से दोस्ती बढ़ाने की चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed