फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar gave advice to Akhilesh: If you want to win the Lok Sabha elections, then get out of the house, SP chief

अखिलेश यादव को राजभर की सलाह: लोकसभा चुनाव जीतना है तो घर से बाहर निकलें सपा मुखिया, यह समय आराम करने का नहीं

Mon, 23 May 2022 04:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 May 2022 04:26 PM IST
सार

विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे ओम प्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतना है तो उसकी तैयारी अभी शुरू करने की जरूरत है। यह आराम करने का समय नहीं है। इसके जनता के बीच में निकलना होगा और जिन मुद्दों को लेकर हमने विधानसभा का चुनाव लड़ा था उन मुद्दों के बारे में जनता को समझाना होगा।

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar gave advice to Akhilesh: If you want to win the Lok Sabha elections, then get out of the house, SP chief
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा के चुनाव में सपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घर से निकलने की नसीहत दे रहे हैं। सोमवार को उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि यदि लोकसभा का चुनाव जीतना है तो सपा प्रमुख को घर में न बैठकर फील्ड में निकलना चाहिए।                                

विज्ञापन


विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे ओम प्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतना है तो उसकी तैयारी अभी शुरू करने की जरूरत है। यह आराम करने का समय नहीं है। इसके जनता के बीच में निकलना होगा और जिन मुद्दों को लेकर हमने विधानसभा का चुनाव लड़ा था उन मुद्दों के बारे में जनता को समझाना होगा। राजभर ने कहा कि सुभासपा ने तो अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह खुद एक दिन में चार-चार मीटिंग कर रहे है तो इस लिहाज से अखिलेश को इससे अधिक मीटिंग करनी चाहिए।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपा सुप्रीमो को घर से निकलकर जनता के बीच जाना चाहिए
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन 300 यूनिट फ्री बिजली देने, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने और इंटर तक मुफ्त शिक्षा देने जैसे सभी मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा था। इस बारे में जितनी जनता को हम समझा पाए थे उतने वोट गठबंधन को मिले थे। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमे अपने मुद्दों को लेकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना होगा। इसलिए घर में बैठकर आराम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो को भी घर से निकलकर जनता के बीच जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed