{"_id":"5aedbcd74f1c1b330a8b8573","slug":"om-prakash-rajbhar-criticizes-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो अफसर अखिलेश, मायावती को ले डूबे वो योगी आदित्यनाथ को भी ले डूबेंगे: ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो अफसर अखिलेश, मायावती को ले डूबे वो योगी आदित्यनाथ को भी ले डूबेंगे: ओमप्रकाश राजभर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Sat, 05 May 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर (बीच में)
- फोटो : amar ujala
विभागीय समीक्षा बैठक के लिए फैजाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विवेक से नहीं, बल्कि पंचम तल पर मौजूद कुछ अधिकारियों की सलाह पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पोल खुलने के डर से अधिकारी लाभार्थियों को गांव में लग रही चौपाल पर आने नहीं दे रहे हैं, जिससे पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिले। 12 प्रदेशों में यह पहले से ही मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोरखपुर व फूलपुर का चुनाव भाजपा अहंकार के चलते हारी। जो अधिकारी अखिलेश और मायावती को ले डूबे, वही योगी सरकार को भी ले डूबेंगे।
इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग, जन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। उन्होंने दिव्यांगों को वितरित किए जाने वाले उपकरणों के संदर्भ में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने दिव्यांगों के चिन्हांकन की प्रगति की भी जानकारी ली।
विज्ञापन