फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   om prakash rajbhar comments on changing the name of mughalsaray station.

स्टेशन का नाम बदलने से ट्रेनों का देरी से आना बंद नहीं हो जाएगा: ओमप्रकाश राजभर

Mon, 06 Aug 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar comments on changing the name of mughalsaray station.
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

भाजपा का सहयोगी दल होने के बाद भी लगातार सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से विकास नहीं होगा, बल्कि काम करने से होगा। रेलवे स्टेशन का नाम बदल देने से ट्रेनों का विलंब से चलना बंद नहीं हो जाएगा।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि बसपा सरकार ने भी भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर किया था, लेकिन लोग आज भी उसे भदोही के ही नाम से जानते हैं। राजभर रविवार को हजरतगंज में भागीदारी आंदोलन मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा से गठबंधन इसी बात पर हुआ था कि पिछड़ों को उनकी हिस्सेदारी आबादी के हिसाब से दी जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर अब आरक्षण का मुद्दा फिर उछाला जा रहा है। अगर सरकार की नीयत साफ है तो एससी-एसटी कानून की तरह अति पिछड़ों को आरक्षण देने के लिए भी लोकसभा में बिल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन लागू होने के 28 साल बाद भी राजभर, बिंद, केवट, पाल, प्रजापति, चौहान, कुशवाहा जाति के बच्चे सिपाही, दरोगा, बाबू या चपरासी नहीं बन पा रहे हैं। आबादी में 54 फीसदी हिस्सेदारी पिछड़ी जाति की है, लेकिन उन्हें 27 फीसदी आरक्षण दिया जा है, वह भी उसका लाभ अति पिछड़ों को नहीं मिल रहा है, क्योंकि इस आरक्षण को पिछड़ों, अति पिछड़ों व सर्वाधिक पिछड़ों में नहीं बांटा गया है। राजभर ने कहा कि सभी जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए।

अमर सिंह चाहेंगे तो करूंगा विचार

राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में अमर सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अभी तो हमारा भाजपा के साथ सीटों का बंटवारा ही तय नहीं है। इसलिए अभी कुछ कहना गलत होगा। हां, अगर अमर सिंह उनकी पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करेंगे तो वे उस पर विचार जरूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed