फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om creates an upset, defeats Vaibhav

Lucknow News: ओम ने किया उलटफेर, वैभव को हराया

Tue, 21 Apr 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Om creates an upset, defeats Vaibhav

विज्ञापन
लखनऊ। यूपी के ओम यादव ने बिहार की सातवीं वरीयता प्राप्त वैभव सिंह को उलटफेर भरे मुकाबले में 6-4, 6-4 से हराते हुए आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में पांचवीं वरीयता प्राप्त बिहार के सुधीर सिंह को भी अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पश्चिम बंगाल के अदित्रो दास ने कड़े मुकाबले में 5-7, 6-1, 6-2 से पराजित किया।

अशियाना स्थित उन्नाद टेनिस अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त मयंक शर्मा (दिल्ली) ने प्रणव मिश्रा (यूपी) को 6-1, 6-0, तीसरी वरीयता प्राप्त पार्थ पाटिल (महाराष्ट्र) ने जयंत (दिल्ली) को 6-2, 7-5, चौथी वरीयता प्राप्त ध्रुव (हरियाणा) ने अनुरुद्ध कुमार (यूपी) को 6-2, 6-3 और आठवीं वरीयता प्राप्त सौरव यादव (दिल्ली) ने आर्यन फोगाट (हरियाणा) को 6-2, 6-1 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले दौर के अन्य मुकाबलों के तहत अनुज कुमार (यूपी) ने आर्यन सेजवाल (दिल्ली) को 6-2, 5-7, 7-5, देवराज गोहिल (गुजरात) ने अभिषेक सिंह (बिहार) के 6-4, 6-3, प्रतीक (महाराष्ट्र) ने वंश (हरियाणा) को 6-4, 6-3, यश वर्मा (यूपी) ने गोविंद मौर्या को 7-5, 7-5, आदित्य (पंजाब) ने हर्ष मलिक (हरियाणा) को 7-5, 6-1, उदय कौल (यूपी) ने एकलव्य सिंह (यूपी) को 6-3, 6-4, रोहिन राज (यूपी) ने ध्रुव शर्मा (यूपी) को 4-6, 6-2, 6-4, ऋषि यादव (यूपी) ने मानव सिंह (दिल्ली) को 6-4, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed