फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Olympics: CM Yogi congratulated the Indian hockey team on its historic victory against Australia

Olympics : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई

Fri, 02 Aug 2024 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Aug 2024 08:16 PM IST
सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ओलंपिक में 52 साल में पहली विजय है। 

विज्ञापन
Olympics: CM Yogi congratulated the Indian hockey team on its historic victory against Australia
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ओलंपिक में 52 साल में पहली विजय है। इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम के विजयरथ के निरंतर जारी रहने की भी कामना की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। 52 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। सभी खिलाड़ियों और देश वासियों को हार्दिक बधाई। ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे। जय हिंद।" उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक गेम्स में हराया है। भारतीय टीम पहले ही पेरिस ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है और इस बड़ी जीत के साथ उसके ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीतने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed