{"_id":"679d2047c93307c252035ad3","slug":"old-woman-dies-after-stomach-ache-12-fever-patients-admitted-raebareli-news-c-101-1-slko1033-126800-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेट में दर्द के बाद वृद्धा की मौत, बुखार के 12 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेट में दर्द के बाद वृद्धा की मौत, बुखार के 12 मरीज भर्ती
विज्ञापन
रायबरेली। पेट में तेज दर्द होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा डायरिया और बुखार से पीड़ित 12 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है। उधर, ओपीडी में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। परचा व दवा काउंटरों के साथ ही पैथोलॉजी में भी लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया।
गत बृहस्पतिवार को पेट में तेज दर्द होने के बाद महराजगंज क्षेत्र के खानपुर निवासी परमेश्वरी (65) पत्नी रामनरेश को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वृद्धा की रात में मौत हो गई। शुक्रवार को दीपक (22), विपिन (15), रूपरानी (50), रौनक (2), लक्ष्मी (75) समेत 12 से अधिक बुखार व डायरिया के मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ओपीडी में मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ रही। बुखार, उल्टी दस्त के ज्यादा मरीज पहुंचे। दवा लेने के लिए काउंटरों पर अपरान्ह दो बजे के बाद भी भीड़ रही। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोग एहतियात बरतें।
नहीं हुआ सीटी स्कैन, बैरंग लौटे मरीज
जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन सात दिन बाद भी नहीं बनी है। शुक्रवार को भी मरीज जांच कराने के लिए पहुंचे, लेकिन जांच न होने के कारण बैरंग लौट गए। कई मरीजों ने जांच के लिए तारीख भी मांगी, लेकिन मशीन के जल्द ही न ठीक होने की संभावना के कारण रोगियों को जांच के लिए डेट नहीं दी गई। मशीन के खराब होने के कारण मरीजों को बाजार से जांच कराने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है।