फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old students get honoured

पूर्व छात्रों का किया सम्मान, एक-दूसरे की मदद की अपील, शिया पीजी ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन का आयोजन

Sat, 13 Mar 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Old students get honoured
शिया पीजी ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र? - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। शिया पीजी ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी, छात्र, लखनऊ बार, अवध बार, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार व विशिष्ट अतिथि लखनऊ सीनियर डिवीजन सिविल जज संजय कुमार, रिटायर्ड कर्नल अमित कुमार व आयकर विभाग के अपर आयुक्त जय नाथ वर्मा थे। न्यायमूर्ति करुणेश सिंह ने कहा कि अपने कॉलेज के पूर्व छात्रों व शिक्षकों से मिलकर अच्छा लगा। उम्मीद है कि आगे भी कॉलेज में ऐसे आयोजन होते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि कर्नल अमित कुमार ने सभी से एक सिपाही की तरह दूसरों की मदद करने की अपील की। समारोह में लखनऊ बार के महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव, सेंट्रल बार महामंत्री संजीव पांडेय, अनुराग दीक्षित, इंतेजार आब्दी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता अनुराग यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शिया पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल मोहम्मद मियां, इरशाद अहमद, परवेज अहमद गाजी, साबिर अब्बास, रतन चंद्र सोनकर, जफर अहमद, एजाज अहमद, शुभम मिश्रा, हाजी रजा, नाजिर अब्बास, संजय गुप्ता, यासूब अब्बास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed