फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   old sewage treatment plants are insufficient

पुराने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर्याप्त नहीं, नए लग नहीं रहे, कैसे स्वच्छ हो गोमती

Mon, 08 Feb 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
old sewage treatment plants are insufficient
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
लखनऊ। गोमती को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनाए गए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट दस साल में ही नाकाफी हो गए हैं। इसके चलते नए एसटीपी की जरूरत है, पर अभी इसके लिए बजट ही नहीं जारी हुआ है। इसके चलते गोमती को प्रदूषण से जल्द निजात मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

शहर में अभी दो एसटीपी हैं। पहला दौलतगंज में 56 एलएलडी का और दूसरा भरवारा में 342 एमएलडी क्षमता का। करीब दस साल पहले इन एसटीपी से शहर के 26 बड़े नालों को जोड़ा गया था, पर अब तक करीब दर्जनभर छोटे-बड़े नाले और बढ़ गए। जिनका गंदा पानी सीधे गोमती में गिर रहा है। इसी तरह दौलतगंज एसटीपी में क्षमता से अधिक नालों का पानी आ रहा है। जो ओवरफ्लो कर गोमती में जा रहा है।
विज्ञापन

जमीन पर नहीं उतर पाईं योजनाएं
गोमती को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए करीब 1200 करोड़ लागत की योजनाएं बन चुकी हैं। बजट के लिए केंद्र की नमामि गंगे योजना में भी भेजा जा चुका है, पर तीन साल से बजट का इंतजार है। बजट मिले तो घैला और बिजनौर में एसटीपी का निर्माण हो। दौलतगंज में एसटीपी की क्षमता का विस्तार होना है और भरवारा एसटीपी में 100 एमएलडी क्षमता का नया प्लांट बनना है। पिपराघाट, नगरिया ठाकुरगंज में नए सीवेज पंपिंग स्टेशन का भी निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट कई बार जता चुका है नाराजगी
गोमती को स्वच्छ बनाने के लिए हाईकोर्ट कई बार आदेश कर चुका है और नदी में गंदगी जाने को लेकर नाराजगी भी जता चुका है। अब फिर न्यायालय ने गोमती की हालत सुधारने को लेकर सभी विभागों से जवाब-तलब किया है। जल निगम के गोमती प्रदूषण नियंत्रण इकाई के जीएम आरके अग्रवाल बताते हैं कि गोमती में गिर रहे नालों को रोकने के लिए कई प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। उनका पैसा जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा। इसमें नए एसटीपी बनाए जाने के साथ पुराने की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed