फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   old man read namaz in front of annexy up

सीएम की सुरक्षा में सेंध, एनेक्सी के सामने बुजुर्ग पढ़ने लगा नमाज, दो सिपाही निलंबित

Fri, 12 Oct 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Oct 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
old man read namaz in front of annexy up
बीच सड़क नमाज पढ़ता बुजुर्ग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार देर शाम एनेक्सी में अफसरों की बैठक ले रहे थे। इस बीच हरी पगड़ी बांधे बुजुर्ग ने कड़ी सुरक्षा को धता बताते हुए एनेक्सी के सामने सड़क पर चादर बिछाकर नमाज पढ़ी। योगी-मोदी के खिलाफ नारेबाजी करके हंगामा किया और चला गया।

विज्ञापन




पुलिसकर्मी उसकी वीडियो क्लिप बनाते रहे। हंगामा के चलते एनेक्सी के सामने जाम लगा रहा। क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसे विक्षिप्त बताया और लापरवाही पर दो आरक्षियों को निलंबित किया है।   
विज्ञापन


हजरतगंज इलाके में एनेक्सी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी के चलते सड़क पर भी सुरक्षाकर्मी और यातायात पुलिस के कर्मचारी तैनात थे। इस बीच हरी पगड़ी व सफेद कुर्ता-पैजामा पहने एक बुजुर्ग शाम 6:45 बजे स्कूटी से पहुंचा। स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की और बीच सड़क पर चादर बिछाकर नमाज पढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उसने योगी और मोदी के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। सड़क पर जाम लगते देख यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अनेक लोगों के बीच एक सिपाही भी वीडियो क्लिप बना रहा था। थोड़ी देर हंगामा के बाद बुजुर्ग ने चादर समेटी और स्कूटी लेकर चला गया। एनेक्सी के सामने सड़क पर नमाज पढ़ने और नारेबाजी की वीडियो क्लिप वायरल होते ही हड़कंप मच गया। 

सचिवालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस अफसरों को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह मौके पर पहुंचे। अज्ञात बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह रहे बीट के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बुजुर्ग व उसकी स्कूटी की पहचान के लिए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप देखने के बाद बुजुर्ग को विक्षिप्त बताया है। 

चार घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार 

old man read namaz in front of annexy up
रफीक अहमद
क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि एनेक्सी के सामने कमर में खंजर खोसकर नमाज पढ़ने वाला ऐशबाग का रहने वाला है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की। रात करीब 11 बजे आरोपी ऐशबाग रामनगर निवासी रफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, सदोष अवरोध उत्पन्न करने सहित सेवेन क्रिमिनल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed