{"_id":"6840326fc56792e0d6008b45","slug":"old-man-entered-room-found-student-alone-touched-her-indecently-case-registered-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: तबीयत पूछने के बहाने कमरे में घुसा बुजुर्ग... छात्रा को अकेला पाकर किया बैड टच, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: तबीयत पूछने के बहाने कमरे में घुसा बुजुर्ग... छात्रा को अकेला पाकर किया बैड टच, केस दर्ज
Wed, 04 Jun 2025 06:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:22 PM IST
सार
लखनऊ में 73 वर्षीय संचालक ने छात्रा की तबीयत पूछने के बहाने कमरे में घुसकर उसे गलत तरीके से छुआ। विरोध करने पर अभद्रता की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैड टच का मामला। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सांकेतिक।
विस्तार
कैसरबाग में पीजी संचालक 73 वर्षीय निर्मल ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा को बैड टच किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र के मुताबिक, मंगलवार शाम को पीजी में रह रही एक छात्रा की तबीयत खराब हो गई। हाल जानने के लिए आरोपी निर्मल उनके कमरे में पहुंचा था। आरोपी ने छात्रा की रूम पार्टनर को किसी बहाने से बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- आईटी ऑफिस में मारपीट: असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र किए गए निलंबित, बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध किया
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: यूपी में कल से सिमटेगी बारिश, अब गर्मी दिखाएगी तेवर... चार से पांच डिग्री बढ़ेगा पारा
पीड़िता के मुताबिक इस बीच आरोपी ने उसे अकेला पाकर गलत तरीके से छुआ। विरोध करने पर गाली दी। पीड़िता के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।