{"_id":"684012a0545c9a74b305dc17","slug":"weather-change-state-rain-subside-from-tomorrow-mercury-rise-heat-intensify-next-5-days-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में कल से सिमटेगी बारिश, अब गर्मी दिखाएगी तेवर... चार से पांच डिग्री बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में कल से सिमटेगी बारिश, अब गर्मी दिखाएगी तेवर... चार से पांच डिग्री बढ़ेगा पारा
Wed, 04 Jun 2025 03:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:39 PM IST
सार
यूपी में बृहस्पतिवार से मौसम बदलने वाला है। अभी तक चल रहा बूंदाबांदी का दौर थम जाएगा। पछुआ हवाओं के चलते अगले पांच दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बूंदाबांदी का दौर अब कुछ दिनों के लिए थमने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रदेश के तराई हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार से अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने वाला है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में बूंदाबांदी के मद्धिम होते ही तापमान और गर्मी का बढ़ना शुरू होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather Update: तीन दशकों के बाद लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मई का मौसम रहा ठंडा, चक्रवात की वजह से औसत से नीचे गया पारा
विज्ञापन
इसके बाद गर्म और शुष्क पछुआ हवाओं के असर से अगले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। माना जा रहा है कि मानसूनी बारिश से पहले जून की गर्मी अपना तेवर दिखाने वाली है।
ये भी पढ़े- UP Weather Alert: आज प्रदेश के 60 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, हो सकती है बूंदाबांदी; शनिवार से लू चलने का जारी हुआ अलर्ट
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों तक प्रदेश में तराई समेत कहीं-कहीं बूंदाबांदी जारी रहने के बाद पांच जून से इसमें व्यापक कमी आएगी। इससे प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाने से तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।