फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fight in IT office: Assistant Commissioner Yogendra Mishra suspended, attached to Bengal-Sikkim region

आईटी ऑफिस में मारपीट: असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र किए गए निलंबित, बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध किया

Wed, 04 Jun 2025 02:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 02:34 PM IST
सार

इनकम टैक्स कार्यालय में बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग पर हमले के मामले में असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र को निलंबित कर दिया गया है।  उन्हें बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
Fight in IT office: Assistant Commissioner Yogendra Mishra suspended, attached to Bengal-Sikkim region
गौरव गर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के हजरतगंज स्थित इनकम टैक्स कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग पर हमले के मामले में असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि 29 मई को इनकम टैक्स दफ्तर के तृतीय तल पर आईआरएस के केबिन में बैठक चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों अधिकारियों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्र ने पानी का गिलास उठाकर गौरव गर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद बवाल बढ़ गया। बंद केबिन में दोनों अफसरों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं। रवीना यहां डीसीपी मध्य के पद पर तैनात रही हैं। मामले में बुधवार को योगेंद्र मिश्र को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में हंगामा करने की हो रही थी जांच, योगेंद्र पर की जा रही थी उच्चस्तरीय जांच
बताया जाता है कि मार्च माह में राजधानी में आईआरएस अधिकारियों का क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया था, जहां योगेंद्र मिश्र ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठ कर अधिकारियों को भला-बुरा कहने लगे थे। साथ ही अधिकारियों को अपने परिवार में कई ब्यूरोक्रेट्स और जज होने की धमकी दे रहे थे। वह आयकर विभाग के कई अन्य अधिकारियों पर भी इस तरह दबाव बनाते थे। इसकी शिकायतें होने पर उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई थी। इसी जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से योगेंद्र मिश्र ने असिस्टेंट कमिश्नर गौरव गर्ग पर मुख्य आयकर आयुक्त के सामने हमला कर दिया। योगेंद्र की पत्नी एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed