लखनऊ में सांड के हमले से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद नगर निगम की टीम ने इलाके में अभियान चलाकर कई सांड भी पकड़े हैं।
मृतक रामऔतार के बेटे निर्मल ने बताया कि कुर्सी रोड स्थित टेढ़ी पुलिया सब्जी मंडी से जानकीपुरम की ओर जाने वाले डिवाइडर रोड पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो सांड लड़ रह थे। इसी समय वहां पर उसके पिता 65 वर्षीय रामऔतार सामान लदी अपनी ठेलिया लेकर गुजर रहे थे कि आचनक सांड लड़ते हुए उनकी ठेलिया से भिड़ गए और सामान से लदी ठेलिया पलट गई।
हादसे में कान, नाक से निकला खून
रामऔतार उसके नीचे दब गए। ठेलिया पलटने के साथ ही एक सांड भी ठेलिया कि ऊपर ही गिर पड़ा। इससे रामऔतार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। निर्मल ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ वह घर पर था। मंडी वालों ने उसके घर पर सूचना थी। उसका घर मंडी के पास ही दुर्गादेवी मंदिर के पास है।
निर्मल ने बताया सब्जी मंडी होने की वजह से वहां पर हमेशा सांड घूमते रहते हैं। निर्मल ने बताया कि हादसे में उसके पिता के सिर तो नहीं फटा मगर कान, नाक से खून निकला। पंचानाम करने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस मामले में पुलिस में कोई कार्रवाई भी की है।