{"_id":"59d240734f1c1bd7538b54d5","slug":"old-lady-killed-by-dacoits-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने घर में धावा बोलकर की लूटपाट, बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने घर में धावा बोलकर की लूटपाट, बुजुर्ग महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
Updated Mon, 02 Oct 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
demo image
पूरे शीतल गांव में रविवार की देर रात हथियार बंद बदमाशों ने एक घर की बाउंड्रीवाल फांदकर लूटपाट किया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
देर रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे शीतल मजरे दरखा गांव निवासी रामसुंदर यादव के परिजन रविवार रात खाना खा कर सो गए। देर रात करीब 12 बजे कुछ बदमाश चहरदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
घर के मेन गेट का दरवाजा खुला पाकर चोर अंदर घुस गए और कमरे में सो रही रामसुंदर की 65 वर्षीय पत्नी राजपति के गले का मंगलसूत्र, अंगूठी व अन्य गहने निकालने लगे।
राजपति के विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर राजपति को घायल कर दिया। घर में लूटपाट के बाद बदमाश बाहर निकले और रामसुंदर की पिटाई कर फरार हो गए, ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक निशा शुक्ला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गंभीर हालत में राजपति को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजपति को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। परिवारीजन राजपति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजपति की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी एक रिश्तेदार राम सजीवन के पुत्र व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।