फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old committee reinstated in Chandel faction elections

Lucknow News: चंदेल गुट के चुनाव में पुरानी कमेटी हुई बहाल

Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Old committee reinstated in Chandel faction elections
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज परिसर में कराया गया। इसमें पुरानी कमेटी बहाल हो गई। जिलाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार शुक्ला, जिला मंत्री पद पर सोमेश सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष मिश्र चुने गए।
विज्ञापन


इसके अलावा जिला कमेटी में डॉ. सुनील दत्त को उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी का दायित्व बरकरार रहा। सत्येंद्र कुमार आय व्यय निरीक्षक और विजय शंकर शुक्ल संगठन मंत्री बनाए गए। उमाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप कुमार कैथल सहित तीन लोगों को उपाध्यक्ष और सरोज अनिल कुमार सहित पांच लोगों को संयुक्त मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल अध्यक्ष राम मोहन सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ। इस मौके पर जगदंबा सिंह, सभाजीत यादव आदि मौजूद रहे।

शर्मा गुट में राकेश अध्यक्ष व शैलेश मंत्री बनाए गए
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का निर्वाचन रविवार को आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में कराया गया। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, जिला मंत्री शैलेश कुमार बाजपेयी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, ऑडिटर प्रेमचंद भारती घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम नारायण सिंह आदि छह लोगों को उपाध्यक्ष, उदय विक्रम सिंह आदि छह लोगों को संयुक्त मंत्री बनाया गया। इसके अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्य, 10 प्रांतीय प्रतिनिधि भी चुने गए। मंडलीय मंत्री जेपी शुक्ल ने कार्यकारिणी को संगठन और शिक्षक हित में संघर्षरत रहने की प्रेरणा दी। महेश चंद्र, डॉ. आरके त्रिवेदी, विश्वजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed