{"_id":"5d7a63258ebc3e93ce4fa036","slug":"old-coins-found-during-digging-in-barabanki-labours-distributed-among-themselves","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खोदाई के दौरान निकले पुराने सिक्के, मजदूरों ने आपस में बांटे, फिर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई के दौरान निकले पुराने सिक्के, मजदूरों ने आपस में बांटे, फिर हुआ विवाद
Thu, 12 Sep 2019 08:54 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
पुराने सिक्के
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के दरियाबाद इलाके में अवैध मिट्टी खुदाई के बाद ढुलाई की जा रही मिट्टी से गिरे कई सिक्के मजदूरों के हाथ लग गए। मजदूरों में आपसी बंटवारे की वजह से मामले की पोल खुल गयी। जिसके बाद सिक्कों को लेकर खेत मालिक व मजदूर के बीच विवाद की स्थित पैदा हो गयी। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस सिक्को की जांच के बाद पीतल के होने की बात कह रही है।
पुलिस के मुताबिक दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुलचप्पा कला में बुधवार की शाम को गुड्डू रावत के खेत मे अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य हो रहा था। मिट्टी को ट्रैक्टर ट्राली से गांवो में डाला जा रहा था। इस दौरान ट्राली से रास्ते मे गिरी मिट्टी के साथ कुछ मुगल शासन के सिक्के भी गिर गए जो राम नेवाज व उनके साथ रहे अन्य मजदूरों के हाथ लग गयी।

चर्चा है कि मिले हुए सिक्कों को लोगो ने आपस मे बांट लिया किन्तु किसी विवाद के कारण इसकी पोल खुल गयी और बात खेत मालिक तक पहुंच गयी। खबर मिलने के बाद खेत मालिक सिक्कों पर अपना हक जताने लगा।
मजदूरों व खेत मालिक के बीच विवाद की स्थिति बन गयी। जिसकी सूचना अलियाबाद पुलिस चौकी को हुई तो पुलिस ने सिक्कों को स्थानीय बाजार में सोना व्यवसायी को दिखाया। जिसके बाद पुलिस सिक्को को पीतल के होना बता रही है। मामले में चौकी इंचार्ज ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र का कहना है कि मिट्टी खनन की सूचना नही है जो सिक्के मिले हैं उसे चेक कराया गया है वह पीतल के हैं।