फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   OLA and UBER taxi charges will be increased on the route of cantonment

ओला और उबर टैक्सी में छावनी होकर सफर करना अब पड़ेगा महंगा, लगाया टोल टैक्स, देने होंगे इतने रुपये

Tue, 27 Oct 2020 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
OLA and UBER taxi charges will be increased on the route of cantonment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

लखनऊ के लोगों को ओला, उबर की टैक्सियों में छावनी क्षेत्र होकर सफर करना अब महंगा पड़ेगा। छावनी परिषद ने 22 अक्तूबर से इन पर प्रति राउंड 30 रुपये का टोल टैक्स लगा दिया है। इस आदेश के तहत ओला, उबर की टैक्सी यात्री को लेकर जितनी बार छावनी में प्रवेश करेंगी, उतनी बार उन्हें 30 रुपये का टैक्स भरना पड़ेगा। इसका असर आठ हजार टैक्सी ऑपरेटरों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन


छावनी बोर्ड ने भले ही यह टैक्स इन टैक्सी कंपनियों पर लगाया हो, लेकिन इसकी भरपाई असल में जनता की जेब से ही होगी। टैक्स के बाद ओला, उबर टैक्सी का छावनी होकर सफर करना महंगा हो गया है। इस संबंध में मुख्य अधिशासी अधिकारी ने 22 अक्तूबर काे आदेश जारी करते हुए निजी फर्म को टैक्स की वसूली का ठेका दिया है। इसकी वसूली अर्जुनगंज, दिलकुशा, तेलीबाग, जेल रोड, लोको, मखनिया, मोहाल पॉइंट पर होगी।

विज्ञापन

पहले भी लगाया था टैक्स

कैब ऑनर्स एवं चालक वेलफेयर समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आरके पांडेय और महामंत्री चंचल भल्ला ने बताया कि छावनी बोर्ड ने इससे पहले भी ओला, उबर पर टैक्स लगाया था। हालांकि, कुछ दिन बाद इसे खत्म करना पड़ा था। ओला, उबर में जनता को सस्ते में आरामदायक सफर की सुविधा मिलती है। ऐसे में इस टैक्स की भरपाई जनता से ही होगी। कुल 12 हजार ओला, उबर में से 80 प्रतिशत का आवागमन छावनी परिषद के किसी न किसी रूट से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed