फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ofline class in up board schools starts from august

यूपी बोर्ड के स्कूलों में अगस्त से शुरू हो सकती है कक्षा 9 से 12 तक की ऑफलाइन पढ़ाई

Wed, 23 Jun 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
ofline class in up board schools starts from august
अभिषेक सिंह, लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग अगस्त से ऑफलाइन पढ़ाई की शुरुआत करने पर विचार कर रहा है। पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए विभाग छात्रों के अभिभावकों से सहमति मांग रहा है। स्कूलों को सहमति पत्र का प्रोफार्मा और लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही शिक्षा विभाग शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण नियंत्रित होते ही ऑनलाइन चल रही शिक्षण व्यवस्था को फिर से ऑफलाइन पद्धति पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। परिस्थितियां इसी तरह से और सामान्य होती चली गईं तो अगस्त से माध्यमिक विद्यालयों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने के लिए बोर्ड अभिभावकों के मन की बात जानने में जुटा है। उनसे ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने पर सहमति मांग रहा है। यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों को सहमति पत्र का प्रोफॉर्मा व लिंक भेजते हुए निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों से जल्द सहमति लें। अभिभावकों का जो भी जवाब होगा उसे स्कूलों को लिंक पर अपलोड करना होगा। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहब लाल मिश्रा ने बताया कि सोमवार को ही सहमति पत्र का प्रोफार्मा और निर्देश मिले। मंगलवार से शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अभिभावकों को सहमति पत्र भेजना शुरू किया है। जैसे ही अभिभावकों की तरफ से जवाब मिलेगा, उसे लिंक पर अपलोड कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
सभी स्कूलों से सहमति पत्र की रिपोर्ट लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूल में पठन-पाठन शुरू कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। शासन सारी स्थितियों व हालातों पर नजर रखते हुए निर्णय लेगा। स्थितियां सामान्य रहीं तो अगस्त से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। साथ में ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी, ताकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष अक्तूबर से शुरू हुई थी ऑफलाइन पढ़ाई
गत वर्ष भी मार्च में स्कूल बंद हो गए थे और लॉकडाउन लग गया था। इसके बाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू की गई थी। इस बार भी मार्च से ही स्कूल बंद हैं और छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। इस बार अगस्त से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed