{"_id":"6206c3158708b9043715bbb4","slug":"offline-line-classes-will-begin-from-25-feb-in-dr-ram-manohar-lohiya-national-law-university-lucknow-news-lko6174238151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं 25 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं 25 फरवरी से
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि में 25 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं हो जाएंगी शुरू। (फोटो ः प्र?
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसे लेकर विवि प्रशासन ने छात्रों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कैंपस में पढ़ाई शुरू होने के बाद छात्रों के ऑफलाइन अटेंडेंस के अंक जुड़ेंगे।
रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा ने 25 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन का नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं, 14 फरवरी से ट्यूटोरियल कक्षाएं भी ऑफलाइन मोड में आ जाएंगी।
ट्यूटोरियल कक्षाएं विशेष रूप से छात्रों के लिए चयनित विषयों पर कराई जाती हैं। नोटिस में साफ कहा कि ऑफलाइन कक्षाओं के लिए अटेंडेंस ऑफलाइन होगी, जिसके अंक भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन
दक्षिण के छात्र आशंकित
विधि विवि में देशभर के छात्र दाखिला लेते हैं। ऑफलाइन कक्षाओं का नोटिस जारी होने के बाद केरल, कर्नाटक, बंगलूरू समेत दक्षिण के अन्य क्षेत्रों के छात्र आशंकित हैं। ये छात्र अभी हॉस्टल में नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, छात्रों का कहना है कि उनके क्षेत्र में कोरोना की परिस्थितियां सामान्य नहीं हुई हैं। मार्च में होली के अवकाश हो जाएंगे। ऐसे में आशंका है कि इन क्षेत्रों के छात्र होली के बाद ही आएंगे। रजिस्ट्रार ने कुछ दिनों तक ऑफलाइन कक्षाओं की स्थिति का आंकलन कराने की बात कही है।
परीक्षाओं पर संशय
कक्षाओं के ऑफलाइन शुरू करने का आदेश तो जारी कर दिया, लेकिन परीक्षाओं पर संशय बरकरार है। होली अवकाश के बाद परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऑफलाइन हाेंगी या ऑनलाइन इसे लेकर निर्देश जारी नहीं किए गए, जबकि पूर्व में जब विवि ऑफलाइन मोड में शुरू हुआ तो पढ़ाई तो ऑफलाइन हुई, लेकिन परीक्षा ऑनलाइन कराई गई थीं।