{"_id":"67d099e26aba544c5103d25f","slug":"offline-forms-for-admission-to-national-pg-college-will-be-available-from-16th-lucknow-news-c-13-knp1050-1111838-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए 16 से मिलेंगे ऑफलाइन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए 16 से मिलेंगे ऑफलाइन फॉर्म
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के एक मात्र स्वायत्त महाविद्यालय नेशनल पीजी कॉलेज ने सत्र 2025-26 के लिए स्नातक व परास्नातक कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज में 16 मार्च से प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म मिलने शुरू होंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कॉलेज वेबसाइट पर जारी की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई होगी।
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक और परास्नातक की 2650 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थी लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएटेड कॉलेज मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआक्मैट) और लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएटेड कॉलेज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (लुआक्सैट) के लिए भी फॉर्म भर सकते हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी, एमए, एमकॉम, एपीएच, पीजी डिप्लोमा कोर्स का आवेदन शुल्क 900 रुपये होगा। लुआक्मैट कोर्स के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये, जबकि लुआक्सैट कोर्स के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये होगा।
लुआक्मैट और लुआक्सैट में शामिल हैं ये कोर्स
प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में लुआक्मैट के तहत बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीएजेएमसी, बीबीए डिजिटल बिजनेस, बीवॉक, एमवॉक सॉफ्टवेयर एंड ई-गवर्नेंस, एमवॉक बैंकिंग स्टाॅक एंड इंश्योरेंस शामिल हैं। वहीं, लुआक्सैट में बीकॉम और बीएससी गणित जैसे विषय हैं।
विज्ञापन
प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा की तिथियां
• बीए : 18 जून, सुबह 11 बजे
• बीएससी गणित ग्रुप, बीवॉक एचएम, बीवॉक होटल मैनेजमेंट, बीवॉक मेडिकल लैब टेक्नोलाॅजी, बीवॉक ओटी टेक्नोलाॅजी, बीवॉक फिजियोथेरेपी : 18 जून, दोपहर 2 बजे
• बीकॉम : 19 जून सुबह 11 बजे।
• बीएससी बायो ग्रुप : 19 जून, दोपहर 2 बजे।
• बीसीए, बीकॉम आनर्स, बीवॉक एसडी एंड ई-गर्वनेस : 20 जून, सुबह 11 बजे।
• बीबीए, बीबीए डिजिटल बिजनेस, बीवॉक बैंकिंग एंड फाइनेंस : 20 जून, दोपहर दो बजे।
• बीएजेएमसी : 20 जून, दोपहर 3:10 बजे।