{"_id":"00d4f85484d33dff1b87e0e92714fe4f","slug":"official-gossip","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो एक ही दिन की वसूली का होगा घाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो एक ही दिन की वसूली का होगा घाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jun 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्र से लेकर प्रदेश तक शुरू हुए सिक्स-डे वीक लागू करने की चर्चा को अमली जामा अभी भले ही न पहनाया गया हो, लेकिन इसको लेकर नायाब रिएक्शन आने लगे हैं।
विज्ञापन
शासन में पिछले दिनों एक आला हाकिम के कमरे में चर्चाएं शुरू हुईं तो कुछ समर्थन में दिखे तो कुछ विरोध में।
चर्चाएं चल ही रही थीं कि एक सीनियर अफसर ने चुटकी ली-सिक्स-डे वीक लागू होने के बाद किसी का भला हो या न हो पर वसूली करने वालों का जरूर भला हो जाएगा।
अभी तो सप्ताह में उनकी दो दिन वसूली बंद रहती है और नई व्यवस्था में उनका सिर्फ एक ही दिन का नुकसान होगा।