{"_id":"8250cb7214a5e8926f6354516c7b93a7","slug":"official-gossip-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसे कहते हैं पैर पर खुद के कुल्हाड़ी मारना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसे कहते हैं पैर पर खुद के कुल्हाड़ी मारना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Jul 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आईएएस अधिकारी सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों से जुड़े विभागों में से एक के सचिव थे। शासन के मुखिया चुनाव के दौरान सरकार की एक बहुप्रचारित योजना का टेंडर निकलवाना चाहते थे।
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता की वजह से आयोग ने इजाजत नहीं दी थी इसके बावजूद मुखिया का दबाव था कि बिना प्रचार के चुपचाप टेंडर करा दिया जाए। मामले की गंभीरता देखते हुए सचिव महाशय ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
दबाव ज्यादा बढ़ा तो विभाग से ट्रांसफर कराने की अर्जी लगा दी। लंबी छुट्टी पर चले गए। कुछ दिन बाद मुखिया का तबादला हो गया तो वह भी लौट आए और बदले माहौल में काम पर जुट गए।
विज्ञापन
पर, चुनाव बाद जब सरकार को फुर्सत मिली तो नियुक्ति वालों ने साहब की ट्रांसफर रिक्वेस्ट भी पेश कर दिया। और तो और निर्देश पालन में आनाकानी और छुट्टी पर चले जाने का फीडबैक भी दे दिया।
कुछ दिन पहले जब तीन दर्जन अफसरों के तबादले हुए तो सचिव साहब के ट्रांसफर वाली चिट्ठी पर कार्रवाई हो गई। हटाकर दूसरी जगह भेज दिए गए। साहब हक्का-बक्का। अंदाजा ही नहीं था कि मुखिया बदलने के बाद भी ऐसा हो सकता है।
अब अपने पैर पर खुद ही कुल्हाड़ी मारने का वाकया सुनाकर अपनों के बीच हंसी के पात्र भी बन रहे हैं। साथी मौज ले रहे हैं कि जब छुटटी पर चले ही गए थे तो ट्रांसफर की चिट्ठी लिखने की क्या जरूरत थी?