IAS अफसरों में बढ़ा स्मार्ट कार्ड डीएल का क्रेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा जनवरी 2013 में स्मार्ट
जब से राज्यपाल बीएल जोशी एवं मुख्य सचिव जावेद उस्मानी स्मार्ट कार्ड डीएल बनवाया तब से आए दिन कोई न कोई राजनेता एवं नौकरशाह स्मार्ट कार्ड डीएल की चाहत में आरटीओ (संभागीय परिवहन अधिकारी) दफ्तर पहुंच रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को एक साथ चार आईएएस आरटीओ पहुंचे तो दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों
ने बताया कि गुरुवार को चार आईएएस के स्मार्ट कार्ड डीएल बनवाने की सूचना
पहुंची तो दोपहर बाद से ही तैयारी का सिलसिला शुरू हुआ।
दोपहर बाद प्रमुख
सचिव अनंत कुमार सिंह, सूचना निदेशक प्रभात मित्तल, विशेष सचिव अरविंद
नरायन मिश्र एवं सगीर अहमद ने आरटीओ में दस्तक दी।
इनमें किसी आईएएस ने
साधारण डीएल का स्मार्ट कार्ड डीएल में कनवर्जन तो किसी ने साधारण डीएल का
नवीनीकरण के साथ ही स्मार्ट कार्ड डीएल में तब्दील कराया।
आरटीओ ने सभी
आईएएस वेब कैमरे से उनकी फोटो खिंचवाई फिर अंगूठा का निशान दिलवाया।