{"_id":"5ffd27e08ebc3e34015bb8e4","slug":"officers-should-take-preventive-measures-on-bird-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का निर्देश, बर्ड फ्लू पर तत्काल एहतियाती कदम उठाएं अफसर, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का निर्देश, बर्ड फ्लू पर तत्काल एहतियाती कदम उठाएं अफसर, निर्देश जारी
Tue, 12 Jan 2021 10:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि सूचना विभाग के माध्यम से बर्ड फ्लू को लेकर जनमानस को जागरूक किया जाए। उन्हें बताया जाए कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। सुरक्षात्मक कदम तत्काल उठाए जा सकें इसके लिए सभी संबंधित विभाग तैयारियों के संबंध में जानकारी दें।
विज्ञापन
उन्होंने यह निर्देश बर्ड फ्लू से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक के दौरान दिए। तिवारी ने कहा कि मृत पक्षियों की सूचना आपातकालीन नंबर व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
पशुपालन निदेशालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो कि 24 घंटे खुला है। इसका टोल फ्री नंबर 18001805154 और टेलीफोन नंबर 0522-2741991 व 92 है। जिलों में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम पर तत्काल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर रिपोर्ट प्राप्त की जाए।
विज्ञापन
पका अंडा और मीट खाने से कोई खतरा नहीं
मुख्य सचिव ने कहा कि आमजन को बताएं कि पूर्णरूप से पका हुआ अंडा या मीट खाने से बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है क्योंकि यह वायरस 70 डिग्री सेंटीग्रेट पर समाप्त हो जाता है। इस दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुधन भुवनेश कुमार और वन एवं सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।