फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Officers reprimanded for negligence in collecting garbage from homes

Lucknow News: घरों से कूड़ा उठाने में लापरवाही पर अफसरों को फटकार

Sat, 13 Dec 2025 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Officers reprimanded for negligence in collecting garbage from homes
लखनऊ। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय सभागार में कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें घरों से कूड़ा उठाने में लापरवाही पाए जाने पर अफसरों को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, सीवेज प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट सुधार, निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं जनसुविधा से जुड़े कामों की विभागवार प्रगति जानी। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए अफसरों को निर्देशित किया कि काम को बेहतर किया जाए। जिन घरों से कूड़ा नहीं मिल रहा, उनका चिन्हांकन कर कलर कोडिंग की जाए। उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान भी किया जाए। खुले में कहीं भी कूड़ा न डंप होने दें। व्यापार मंडलों के साथ बैठक कर सुनिश्चित किया जाए कि कूड़ा डस्टबिन में ही पड़े।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता में और सुधार करते हुए सभी जोनों में समय से कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए। मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा संवेदनशील जगहों पर मशीनों से सफाई को बढ़ावा दें। सीएम ग्रिड योजना व मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत निर्माणधीन कार्यों की समीक्षा हुई। निर्देश दिया कि नालों की सफाई अच्छे से कराई जाए। नगर निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं की टाइमलाइन तय कर प्रगति की समीक्षा की जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed