फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Officers played Holi at the police headquarters.

Lucknow News: पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों ने खेली होली

Sat, 07 Mar 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Officers played Holi at the police headquarters.
पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों ने खेली होली
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को होली मिलन समारोह हुआ। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में हुए समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट और अन्य इकाइयों में तैनात अधिकारियों ने होली खेली और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल, संजय एम तरड़े, एसएन साबत, अविनाश चंद्रा, राजेंद्र पाल सिंह, एके जैन सहित कई पूर्व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक दूरसंचार आशुतोष पांडेय, पुलिस आवास निगम के डीजी केएस प्रताप कुमार, फायर सर्विस के डीजी सुजीत पांडेय, रेलवे के डीजी प्रकाश डी सहित कई अन्य अफसर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed