फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Officers of education to disclose their property.

शिक्षा विभाग: अफसर बताएंगे कितने अमीर हैं!

Sun, 25 Jan 2015 12:36 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Officers of education to disclose their property.

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से संपत्तियों का ब्यौरा देना होगा। उन्हें बताना होगा कि उनके व परिवारीजनों के नाम पर कितनी चल और अचल संपत्तियां हैं।

विज्ञापन


यह ब्यौरा उन्हें निर्धारित प्रारूप पर फैक्स या ई-मेल के जरिये देना होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। ब्यौरा न देने या छिपाने की जानकारी मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश के साथ प्रारूप भेज दिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर आए दिन आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप लगते रहते हैं। इस बारे में लोकायुक्त के यहां भी कई अधिकारियों की शिकायतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय चाहता है कि बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद के जितने भी अधिकारी हैं उनकी संपत्तियों का ब्यौरा एकत्र कर लिया जाए ताकि जरूरत पर इसे उच्च स्तर के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

इस तरह देना होगा ब्यौरा

Officers of education to disclose their property.

इसके मद्देनजर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, डायट प्राचार्य और सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि विभागीय अधिकारियों से उनकी चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाते हुए निदेशालय को उपलब्ध कराया जाए।

इसे फैक्स नंबर 0532-2622346 या फिर ई-मेल आईडी admadhyamik@gmail.com पर मेल कर दें।

निर्धारित समय के अंदर ब्यौरा न देने वाले अधिकारियों की सूची भी दी जाए जिससे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed