{"_id":"5ee1fcc4eb1dff54f946eeb5","slug":"officers-hide-the-death-of-a-corona-infected-lady-infection-spread-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने छिपाई कोरोना संक्रमित महिला की मौत, परिवार में फैला संक्रमण तो खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने छिपाई कोरोना संक्रमित महिला की मौत, परिवार में फैला संक्रमण तो खुली पोल
Thu, 11 Jun 2020 03:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jun 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपटिया में कोरोना संक्रमित महिला की मौत तीन दिन पहले हुई। इसकी जानकारी एसजीपीजीआई से लेकर सीएमओ कार्यालय तक सभी को थी, लेकिन अफसर तीन दिन तक मौत का आंकड़ा छिपाए रहे। अब जब मृतका के परिवार के लोग संक्रमित पाए गए तब अफसरों की पोल खुली। चौपटिया स्थित अमन अपार्टमेंट में रहने वाले शख्स की 61 वर्षीय पत्नी को बुखार, खांसी व सांस लेने में दिक्कत पर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
यहां से पहले उनका इलाज एक निजी अस्पताल में भी चला था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उनको एसजीपीजीआई ले जाने की सलाह दी थी। कोरोना संक्रमित होने के कारण ही उन्हें एसजीपीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। जहां 6 जून को उनकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी एसजीपीजीआई से सीएमओ कार्यालय को दे दी गयी थी। पर, मौत की खबर को वहां से बाहर नहीं जाने दिया गया। हालांकि सीएमओ कार्यालय की टीम ने गुपचुप तरीके से उनके परिजनों की जांच करवाई। बुधवार को आई रिपोर्ट में मृतका की बहू, पोते और पोती में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन