फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Officers are visiting in villages to get feedback from farmers.

क्रिसमस व नए वर्ष की छुट्टियां मनाने की जगह जिलों में खाक छान रहे अफसर, किसानों से कर रहे संवाद

Tue, 29 Dec 2020 12:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Dec 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Officers are visiting in villages to get feedback from farmers.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश शासन के बड़े-बड़े अफसर क्रिसमस व नए वर्ष की लंबी-लंबी छुट्टियां मनाने की जगह पिछले दो दिनों से जिलों की खाक छान रहे हैं। ऐसा हुआ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान की वजह से।

विज्ञापन


अफसर तीन दिन का भ्रमण पूरा कर मंगलवार शाम तक लखनऊ लौटेंगे। इनके फीडबैक व रिपोर्ट पर सरकार आगे की रणनीति तय करेगी। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन खिंचता जा रहा है।
विज्ञापन


आंदोलन में प्रदेश के तमाम हिस्सों से किसानों के शामिल होने की सूचना आने लगी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिन तक जिलों में मैदान में उतारा। कड़ाके की ठंड में अफसर दो दिनों से जिलों में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से बैठक, धान व गन्ना क्रय केंद्रों के भ्रमण के साथ किसानों से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा कर रहे हैं। अफसर लौटकर अपनी रिपोर्ट कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग को सौंपेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा इसकी समीक्षा कर आगे की रणनीति तैयार कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed