फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officer suspended for criticizing government.

फेसबुक पर यूपी व केंद्र सरकार की आलोचना करना पड़ा भारी, अफसर निलंबित

Fri, 06 Jul 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
officer suspended for criticizing government.

फेसबुक पर केंद्र व राज्य सरकार की आलोचना करने पर श्रम विभाग के उपनिदेशक (सेवायोजन) लखनऊ, राजीव कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए विशेष सचिव श्रम कृष्ण मोहन त्रिवेदी को जांच अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चन्द्रा ने बताया कि राजीव यादव ने अपनी फेसबुक आईडी पर राज्य व केंद्र सरकार के साथ ही उनकी नीतियों की भी आलोचना की थी। इसमें वह प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आलोचनात्मक पोस्ट शेयर किया था। इसे उप्र सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन का दोषी माना गया है। इसी कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में वह सेवायोजन मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे। प्रमुख सचिव ने बताया कि निलंबन की अवधि में राजीव यादव को जीवन निर्वाह के लिए आधा वेतन इस शर्त पर मिलेगा कि इस दौरान वह कोई अन्य नौकरी, व्यापार, वृत्ति या व्यवसाय नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं क्यों सरकार पर टिप्पणी करूंगा: राजीव
राजीव यादव ने अपने निलंबन पर यह कहते हुए तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की कि उन्हें अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। डॉप्लर टेस्ट कराने आगरा गए राजीव ने फेसबुक पर सरकार के खिलाफ टिप्पणी के आरोपों से इन्कार किया।


कहा, मैं तीन साल से रोजगार मेले देख रहा हूं। हजारों लोगों को रोजगार दिलवा चुका हूं। तीन माह में तीन रोजगार मेले लगवा चुका हूं, मैं क्यों सरकार की आलोचना करूंगा। अभी मुझे कुछ नहीं कहना है। निलंबन का आदेश मिलेगा तो उचित माध्यम से आरोपों का जवाब दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed