फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officer suspend for presenting iron made jewellery to couples.

सामूहिक विवाह में जोड़ों को लोहे की बिछिया-पायल देने पर अफसर पर गिरी गाज, सस्पेंड

Tue, 06 Mar 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
officer suspend for presenting iron made jewellery to couples.
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत औरेया में कराई गई 48 जोड़ों की शादी में लोहे की बिछिया-पायल देने के मामले में शासन ने प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में रविवार को ही वहां के सीडीओ ने औरैया कोतवाली में समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। डीएम ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की थी। देर शाम प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


औरेया में 18 फरवरी को 48 जोड़ों का विवाह कराया गया था। 27 फरवरी को डीएम श्रीकांत मिश्रा को नवविवाहिता रचना कुमारी, सरवीन, पिंकी, सत्यवती आदि ने शिकायती पत्र देकर पायल-बिछिया लोहे की होने का आरोप लगाया था। डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी। सीडीओ की जांच में भी ये जेवर चांदी के नहीं निकले।
विज्ञापन


जांच के बाद डीएम ने प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को भी रिपोर्ट भेजकर दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की। विनीत कुमार तिवारी औरेया के पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के साथ ही समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग से होनी चाहिए थी खरीद

officer suspend for presenting iron made jewellery to couples.

बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाहित जोड़ों को दी जाने वाली पायल व बिछिया की खरीद ई-टेंडरिंग के माध्यम से होनी चाहिए थी, पर औरेया में उचित प्रक्रिया के बिना ही मेसर्स जनसेवा खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कटरा सेवाकली इटावा से सिल्क साड़ी-चुनरी, चुनरी लाल गोटेदार, सिल्क सलवार सूट का कपड़ा, ब्लाउज, पेटीकोट, पायल और बिछिया आदि की आपूर्ति ली गई।

देर शाम, प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इस मामले में जिम्मेदार पाए गए प्रभारी समाज कल्याण कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed