फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officer humilate a teacher, ask him to clean toilet.

एसओ ने टीचर को किया बेइज्जत, साफ कराया शौच

Tue, 25 Nov 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुशीनगर Updated Tue, 25 Nov 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
officer humilate a teacher, ask him to clean toilet.

एक शिक्षक ने सेवरही के एसओ पर थाने में बुलाकर अपमानित करने और शौचालय को साफ कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शिक्षक ने सीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जबकि आरोपी ने शौचालय साफ करने का आरोप बेबुनियाद बताया। सीओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि वह मामले की जांच खुद कर रहे हैं।

आरोप सही हुए तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। इस घटना पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी इब्राहिम निवासी चंद्रकिशोर लाल ने सीओ तमकुहीराज को पत्र देकर बताया है कि उसने अपनी जमीन पर मिट्टी गिरवाई थी।

इस बारे में एक व्यक्ति की शिकायत पर एसओ ने उसे थाने बुलाया। शिक्षक का आरोप है कि एसओ ने बिना उसका पक्ष जाने, भला-बुरा कहा और उसके बाद थाने के शौचालय को साफ करने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसके अलावा एसओ ने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। एसओ ने शिक्षक को शौचालय में 50 बाल्टी पानी फेंककर साफ करने को कहा।

इस बाबत एसओ जयवर्धन सिंह का कहना है कि न्यायालय की ओर से उस जमीन पर स्थगन आदेश दिया गया है। उसके बाद भी शिक्षक उस पर काम करा रहा था, इसलिए थाने बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed