{"_id":"6810b6871fc7ae6c8f000ef3","slug":"offers-galore-book-your-house-akshaya-tritiyaget-discounts-worth-lakhs-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर ऑफर्स की भरमार: घर बुक कराने पर लाखों की छूट, मॉड्यूलर किचन का भी ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर ऑफर्स की भरमार: घर बुक कराने पर लाखों की छूट, मॉड्यूलर किचन का भी ऑफर
Tue, 29 Apr 2025 06:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Apr 2025 06:32 PM IST
सार
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर लखनऊ में घर खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका है। रियल एस्टेट कंपनियां और एलडीए फ्लैट बुकिंग पर विशेष छूट और आकर्षक सुविधाएं दे रहे हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय तृतीया पर आशियाना (घर) बुक कराने वालों के लिए रिएल एस्टेट कंपनियां विशेष ऑफर लाई हैं। कोई कंपनी कीमत में सीधी छूट दे रही है तो कोई माड्यूलर किचन का ऑफर दे रही है। वहीं, एलडीए भी फ्लैट खरीदारों को अपनी चार योजनाओं में विशेष छूट दे रहा है।
विज्ञापन
रिएल एस्टेट कंपनी ओरो सिटी के मार्केटिंग प्रमुख मोहम्मद अनस के मुताबिक, कंपनी अक्षय तृतीया तक अर्जुनगंज में मल्टीस्टोरी आवासीय योजना डायनेस्टी बाई ओरो में बुकिंग कराने पर माड्यूलर किचन का ऑफर दे रही है। काफी लोग बुकिंग करा चुके हैं। रियल एस्टेट कंपनी एल्डिको के अधिकारी एसके जग्गी के मुताबिक, कंपनी अक्षय तृतीया तक फ्लैट की बुकिंग पर 50 हजार की छूट दे रही है। यह छूट कंपनी के शहीद पथ के पास स्थित हैंगिंग गार्डन, आईआईएम रोड स्थित लैंगीड्यूड-27 अपार्टमेंट पर छूट दे रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- UP: मायावती ने आकाश आनंद के पक्ष में दिया संदेश, कहा- उनका हौंसला बढ़ाएं और जी-जान से काम में जुट जाएं
विज्ञापन
एलडीए भी दे रहा विशेष छूट
एलडीए ने भी अपनी चार योजनाओं के खाली फ्लैटों पर 50 हजार रुपये तक की छूट बढ़ा दी है। यह छूट 30 जून तक मिलेगी। फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार होगा। पहले एलडीए 22 से 50 लाख रुपये तक कीमत के फ्लैट पर एक लाख रुपये की छूट दे रहा था, लेकिन कुछ खास योजनाओं के 45 लाख रुपये कीमत तक के फ्लैट पर छूट को डेढ़ लाख रुपये कर दिया है। 45 लाख रुपये से अधिक कीमत के फ्लैट पर छूट दो लाख रुपये कर दी गई है।
यह भी पढ़े- UP Weather News: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, 30 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी का अलर्ट; पढ़ें ताजा अपडेट
एलडीए की इन योजनाओं में मिल रही छूट
कानपुर रोड स्थित श्रवन, मघा, अष्लेसा, सनराइज, मगृशिरा व पूर्वा अपार्टमेंट।
शारदानगर योजना स्थित रतन लोक और आद्रा अपार्टमेंट।
प्रियदर्शिनी योजना स्थित सोपाना एन्क्लेव अपार्टमेंट।
जानकीपुरम स्थित स्मृति अपार्टमेंट।