फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Odisha-bound passenger expensive watch went missing from his bag after arriving in Lucknow

UP News: ओडिशा से लखनऊ पहुंचे विमान यात्री की महंगी घड़ी बैग से गायब, एयरलाइन प्रशासन पर चोरी का आरोप

Wed, 18 Feb 2026 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

ओडिशा से लखनऊ पहुंचे विमान यात्री की महंगी घड़ी बैग से गायब हो गई। उनके बैग की सील टूटी हुई थी। यात्री ने एयरलाइन प्रशासन पर चोरी का आरोप लगाया है। मामला इंडिगो एयरलाइंस का है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Odisha-bound passenger expensive watch went missing from his bag after arriving in Lucknow
इंडिगो विमान। (सांकेतिक) - फोटो : X-@IndiGo6E

विस्तार

इंडिगो के विमान से ओडिशा के झारसुगड़ा से लखनऊ पहुंचे यात्री की महंगी घड़ी उनके बैग से चोरी हो गई। उन्होंने एयरलाइन प्रशासन पर चोरी का आरोप लगाया। साथ ही सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की मांग की है। उनके बैग की सील टूटी हुई थी। घड़ी की कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है। यात्री ने मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


मामला बीती 15 फरवरी का है। लखनऊ के एक बड़े अस्पताल के जीएम संतोष पाठक के बेटे सक्षम पाठक ने दिल्ली के रास्ते झारसुगड़ा से लखनऊ की यात्रा के लिए टिकट बुक करवाया। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-6488 में उनका टिकट था। इसका पीएनआर एलवाईडी8एचडी था। उनकी फ्लाइट झारसुगड़ा से शाम 5.45 बजे उड़ान भरकर रात 9.45 बजे लखनऊ पहुंची। उनके पास दो बैग थे। इस पर सील लगाकर बैगेज काउंटर पर जमा कर दिया गया। 

विज्ञापन

एयरलाइन ने खेद जताया

सक्षम ने बताया कि जब वह अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे तो उनके एक बैग की सील टूटी हुई थी। उस बैग में टाइटन सिरेमिक फ्यूजन की घड़ी थी, जो गायब थी। उन्होंने तत्काल एयरपोर्ट पर एयरलाइन काउंटर पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही ईमेल के जरिए इंडिगो को अपनी शिकायत बताई, जिस पर एयरलाइन ने खेद जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि स्कैनिंग के दौरान यात्रियों का सामान चेक कर बहुमूल्य वस्तुओं को चिन्हित कर लिया जाता है। ताकि, एयरलाइन कर्मी उसे बैगों से पार कर सकें। उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देने की मांग की है। वह 19 फरवरी को लखनऊ से वापस झारसुगड़ा लौट रहे हैं।

महीनों भटकते हैं यात्री, होते हैं परेशान

एयरलाइन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि लगेज मिसिंग, लगेज से सामान चोरी होने सहित अन्य मामलों की तमाम शिकायतें आती हैं। औसतन अमौसी एयरपोर्ट पर प्रतिमाह 30 से 35 ऐसी शिकायतें दर्ज होती हैं। लेकिन एयरलाइनों की ओर से यात्रियों को समुचित जवाब तक नहीं दिया जाता। यात्री महीनों परेशान होते हैं। इतना ही नहीं विमान में लगेज रखने के दौरान लापरवाही बरती जाती है, जिससे बैग वगैरह क्षतिग्रस्त भी हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed