{"_id":"5abe07e74f1c1bcc618b47bb","slug":"objectionable-pictures-of-officer-viraled-in-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के एक अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो व मेसेज वॉट्सएप पर VIRAL","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के एक अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो व मेसेज वॉट्सएप पर VIRAL
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Mar 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
वॉट्सएप पर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो व मेसेज वायरल करने के आरोप में शोध छात्र के खिलाफ लखनऊ के पारा थाना में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी छात्र को पूछताछ के लिए बुलवाया गया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी छात्र शिव प्रताप सिंह है जो विश्वविद्यालय में ही राजनीति शास्त्र से पीएचडी कर रहा है। आरोप है कि राजनीति शास्त्र संकाय और शोध छात्रों के वॉटसएप ग्रुप पीएचडी 2016-17 डीएसएमएनआरयू पर बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो व मेसेज वायरल कर दिया।
कई लोगों ने फोटो पर कमेंट किए। उक्त ग्रुप से फोटो कई अन्य ग्रुप में भी भेजी गई। कुछ ही देर में अधिकारी को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा शुरू हो गई। संबंधित अधिकारी को पता चला तो उन्होंने पारा थाना में शोध छात्र शिव प्रताप सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन में साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।