फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   objectionable pictures of officer viraled in whatsapp

लखनऊ के एक अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो व मेसेज वॉट्सएप पर VIRAL

Fri, 30 Mar 2018 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
objectionable pictures of officer viraled in whatsapp
डेमो
वॉट्सएप पर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो व मेसेज वायरल करने के आरोप में शोध छात्र के खिलाफ लखनऊ के पारा थाना में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी छात्र को पूछताछ के लिए बुलवाया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी छात्र शिव प्रताप सिंह है जो विश्वविद्यालय में ही राजनीति शास्त्र से पीएचडी कर रहा है। आरोप है कि राजनीति शास्त्र संकाय और शोध छात्रों के वॉटसएप ग्रुप पीएचडी 2016-17 डीएसएमएनआरयू पर बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो व मेसेज वायरल कर दिया।
विज्ञापन


कई लोगों ने फोटो पर कमेंट किए। उक्त ग्रुप से फोटो कई अन्य ग्रुप में भी भेजी गई। कुछ ही देर में अधिकारी को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा शुरू हो गई। संबंधित अधिकारी को पता चला तो उन्होंने पारा थाना में शोध छात्र शिव प्रताप सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन में साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed