फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   objectionable picture of cm yogi viraled on facebook

यूपी सीएम की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर Viral, जांच के लिए भेजा स्क्रीन शॉट्स

Fri, 16 Mar 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Mar 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
objectionable picture of cm yogi viraled on facebook
- फोटो : डेमो
फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई। इसे मुंशीपुलिया निवासी युवक ने देखा  और फिर सीओ गाजीपुर से तस्वीर पोस्ट करने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


देर शाम को सीओ गाजीपुर के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया। जांच केलिए मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर गाजीपुर सुजीत राय ने बताया कि नीरज कन्नौजिया ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी।
विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक महिला के साथ फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने की बात कही गई। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने सीएम की छवि धूमिल करने के लिए ये तस्वीरें फेसबुक पर वायरल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिट कर पोस्ट की फोटो

objectionable picture of cm yogi viraled on facebook
डेमो
इंस्पेक्टर के मुताबिक मामला गंभीर था। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दी गई। देर शाम सीओ गाजीपुर अवनीश्वर श्रीवास्तव ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

वहीं नीरज कन्नौजिया की ओर से उपलब्ध कराए गए फेसबुक के स्क्रीन शॉट्स को साइबर सेल में जांच के लिए भेज दिया गया है। तस्वीर देखने के बाद साफ लग रहा है कि फोटो एडिट कर पोस्ट की गई है। साइबर सेल फेसबुक अकाउंट चलाने वाले का पता लगा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed