{"_id":"644ea68bc1357c523e0030c6","slug":"objection-redressal-work-slow-time-extended-till-three-raebareli-news-c-13-1-210461-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आपत्ति निस्तारण का काम सुस्त, तीन तक बढ़ाया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आपत्ति निस्तारण का काम सुस्त, तीन तक बढ़ाया समय
Sun, 30 Apr 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत 4253 सहायक अध्यापकों की अनंतिम ज्येष्ठता सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण करने में अफसर ढिलाई बरत रहे हैं। यही वजह है कि अब तक सभी आपत्तियां निस्तारित नहीं हो सकी हैं, जिससे अंतिम सूची जारी नहीं हो पा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद ने आपत्तियों के निस्तारण का समय 3 मई तक बढ़ा दिया है।
जिले में 2299 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत लगभग सात हजार शिक्षकों में से 4253 सहायक अध्यापकों की अनंतिम ज्येष्ठता सूची 15 अप्रैल को जारी हुई थी। वैसे तो अनंतिम सूची 20 फरवरी तक जारी होनी थी, लेकिन ढिलाई के कारण देरी हुई। आपत्तियां दर्ज कराने का विकल्प भी देर से 17 अप्रैल को शाम 6 बजे खुला, जो 21 अप्रैल तक चला। इस दौरान 204 शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज की। इसी बीच आपत्ति दर्ज कराने का समय बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दिया गया, ताकि छूटे शिक्षक भी आपत्ति दर्ज करा सकें। बढ़े हुए समय में 13 नई आपत्तियां आ गईं।
आपत्ति निस्तारित करने के लिए भी 28 अप्रैल तक का समय दिया गया, लेकिन आपत्ति निस्तारण का काम पूरा नहीं हो सका। इस पर बेसिक शिक्षा परिषद ने लापरवाही बरतने वाले जिलों को पत्र भेजकर आपत्ति निस्तारण का काम तीन मई तक पूरा करने को कहा है। इस जिले में पहले आई 204 आपत्तियों में 34 निरस्त कर दी गई और 170 आपत्तियों का निस्तारण कराया गया। बाद में आई 13 आपत्तियां लटकी हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पहले आई आपत्तियां निस्तारित हो गई हैं। बाद में आई आपत्तियां जल्द निस्तारित हो जाएंगी।