फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Objection on design of metro station design in kanpur

मेट्रो के स्टेशनों का प्रस्तावित डिजाइन हुआ रद्द, देना होगा नया डिजाइन

Sun, 19 Jul 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर Updated Sun, 19 Jul 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
Objection on design of metro station design in kanpur

लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन ने कानपुर मेट्रो रेल स्टेशनों की डिजाइन पर आपत्ति जताई है। लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में जमीन अधिग्रहण में दिक्कत और लागत के मद्देनजर सर्वे एजेंसी राइट्स से छोटे स्टेशन बनाने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन


कंपनी को तीन-चार दिन में संशोधित डिजाइन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ की तर्ज पर कानपुर समेत सूबे के चार शहरों में मेट्रो रेल संचालन के लिए सर्वे राइट्स संस्था से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कानपुर का सर्वे कार्य अंतिम चरण में है। सर्वे कंपनी ने दो रूट तय करने के साथ ही मिट्टी के परीक्षण के लिए सैंपल लिए हैं। सैंपलों की जांच दिल्ली में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन और भूमिगत होंगे प्लेटफॉर्म

Objection on design of metro station design in kanpur

इसी बीच ओपन और भूमिगत प्लेटफार्मों की डिजाइन भी तैयार कर ली गई है। इस कार्य के लिए लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) को मॉनीटरिंग अथॉरिटी बनाया गया है।

17 जुलाई को लखनऊ स्थित एलएमआरसी के दफ्तर में कानपुर मेट्रो रेल के सर्वे की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक हुई। एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एलएमआरसी के जीएम (टेक्निकल),जीएम (मार्केटिंग),फाइनेंस के अधिकारियों के साथ ही केडीए के चीफ टाउन प्लानर स्वराज गांगुली शामिल हुए। इसमें मेट्रो रेल स्टेशनों की डिजाइन पर आपत्ति जताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed