फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   OBC gets its right in Modi government says BJP OBC morcha chief in Lucknow.

UP News: 'मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं पिछड़े, 2024 के बाद लागू होगा समान नागरिक संहिता'

Tue, 20 Jun 2023 01:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jun 2023 01:49 PM IST
सार

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा कि पिछड़ा वर्ग पूरी एकजुटता दिखाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जिससे कि देश में समान नागरिक संहिता लागू हो सके।

विज्ञापन
OBC gets its right in Modi government says BJP OBC morcha chief in Lucknow.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में पिछड़ों की तरक्की के लिए जो काम मोदी सरकार ने बीते 9 वर्षों में किए वे अभूतपूर्व हैं। उन्होंने पिछड़ा वर्ग का आह्वान किया कि वह पूरी एकजुटता दिखाकर 2024 के लोक सभा चुनाव में मोदी सरकार को दो तिहाई बहुमत से जिताए ताकि देश में समान नागरिक संहिता लागू हो सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे गैर भाजपा शासित राज्यों में पिछड़ा वर्ग का हक ओबीसी मुस्लिम मार रहे हैं। वह मंगलवार को लोक निर्माण मुख्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से आयोजित धन्यवाद मोदी जी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी सीटों पर भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे विस्तारक, हर महीने प्रदेश मुख्यालय को देंगे फीडबैक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में संजय निषाद चाहते हैं बड़ी भागीदारी, राजभर को मिल रहे महत्व से टेंशन में आए


उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा और वामपंथी दलों ने पिछड़ों को हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया लेकिन उनकी वास्तविक तरक्की का रास्ता मोदी सरकार ने ही साफ किया। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।

विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और नीट परीक्षा में ओबीसी के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण को अक्षरशः लागू किया। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग तक बिना भेदभाव के पहुंचा। मोदी मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व मिला। सम्मेलन को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed