UP News: मां से बात करते-करते फंदे से झूली नर्सिंग छात्रा, पढ़ें आखिरी शब्दों में क्या कहा? किराये पर रहती थी
राजधानी में मां से बात करते-करते नर्सिंग छात्रा फंदे से झूल गई। आगे पढ़ें और जानें आखिरी शब्दों में मां से क्या कहा था?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मोबाइल फोन पर मां से बात करते-करते अचानक नर्सिंग छात्रा ने बैटरी डिस्चार्ज होने की बात कही और फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। घटना दुबग्गा इलाके की है।
हरदोई के गौसगंज नया गांव के गंगू पुरवा निवासी संतोष कुमार की बेटी अंजली देवी (22) दुबग्गा में मोहन विहार कॉलोनी में सुमन सिंह के मकान में किराये पर रहती थी। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।
सुमन के अनुसार, रविवार रात अंजली की मां विमला देवी ने कॉल कर बताया कि बेटी फोन नहीं उठा रही है। कमरे में गईं तो दरवाजा बंद था। खिड़की से झांका तो अंजली का शव पंखे से दुपट्टा के सहारे लटक रहा था। खबर पाकर परिजन रात दो बजे दुबग्गा पहुंचे।
किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही थी
अंजली के मामा अरविंद ने बताया कि ढाई साल से भांजी किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। जेहटा रोड स्थित चरक सुरुचि इंस्टीट्यूट में एएनएम के कोर्स का अंतिम वर्ष था। इसका परिणाम छह दिसंबर को आया था। इसमें वह उत्तीर्ण थी। वह अस्पताल में काम भी करती थी। परिवार में पिता संतोष कुमार, बहन अनामिका व भाई आकाश है।
बैटरी डिस्चार्ज होने की बात कहकर फोन रख दिया
हादसे की खबर पर विमला बेसुध हो गईं। रोते हुए बोलीं कि ऐसी कौन सी परेशानी आ गई कि बिटिया ने यह कदम उठा लिया। रविवार रात आठ बजे से दो घंटे के अंतराल में कई बार उससे बात हुई। आखिर बार दस बजे बात हुई तब सब ठीक था। अंजली ने बैटरी डिस्चार्ज होने की बात कहकर फोन रख दिया। फिर कॉल नहीं उठाई।