फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nurses protest in KGMU.

KGMU: लारी कॉर्डियोलॉजी में वार्ड ब्यॉय पर नर्स को पीटने का आरोप, आक्रोशित नर्सों ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 May 2023 12:37 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 May 2023 12:37 PM IST
सार

केजीएमयू लखनऊ में स्टाफ नर्सों ने अभद्रता तथा पीटने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने केजीएमयू प्रशासन पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Nurses protest in KGMU.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में एक वॉर्ड पर स्टॉफ नर्स ने अभद्रता तथा पीटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी नर्स आक्रोशित हो उठीं तथा लारी कॉर्डियोलॉजी परिसर में प्रदर्शन किया। नर्स का कहना है कि यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है, इसके बावजूद केजीएमयू प्रशासन घटना की अनदेखी कर रहा है। आक्रोशित नर्स इस मामले में लामबंद हो गई हैं तथा संविदा के आधारित पर कार्यरत इस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

विज्ञापन


केजीएमयू में कार्यरत स्टाफ नर्स प्रियंका चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि राजन नाम का वार्ड ब्वॉय आए दिन उससे बदतमीजी और अश्लील कमेंट करता था। मंगलवार रात को उसने अभद्रता की और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि वार्ड ब्यॉय ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस मामले में शांत बैठा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईपीएस विजय कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी ने दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जांघों के बीच दबाकर ले जा रहे थे पौने चार-चार किलो सोना, कस्टम ने ऐसे दबोचे, अंडरवियर...


घटना के विरोध में बुधवार रात को नर्स ने काम बंद करके प्रदर्शन किया। इसकी वजह से कुछ हद तक मरीज भी परेशान हुए। प्रशासन ने उनको समझा-बुझाकर शांत करा दिया। बुधवार को यह मामला और गर्मा गया। नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय समेत अन्य नर्स लारी पहुंच कर वार्ड ब्वॉय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पीड़िता ने इस मामले में चौक कोतवाली में भी तहरीर दी है। वहीं केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने इस मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उनके अनुसार इस मामले में दोनों पक्ष को सुना जा रहा है इसके बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed