{"_id":"686987edb0230d70b70de319","slug":"nurses-need-to-be-made-more-skilled-in-their-field-lucknow-news-c-13-lko1070-1279142-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नर्सों को उनके क्षेत्र में और दक्ष बनाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नर्सों को उनके क्षेत्र में और दक्ष बनाने की जरूरत
विज्ञापन
प्रेसवार्ता।
लखनऊ। अपने काम में गुणवत्तापरक सुधार लाकर नर्स सिर्फ वार्ड में मरीजों के इलाज तक ही सीमित न होकर नर्सिंग के क्षेत्र में उच्च पायदान पर भी पहुंच सकती हैं। इमरजेंसी, आईसीयू और ओटी जैसे अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र में काम करने वाली नर्सों की काफी कमी है। यह जानकारी टिशा केयर्स की सह संस्थापक व निदेशक सुगंध खंडेलवाल ने विभूतिखंड के एक होटल में शनिवार को प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि नर्सों को उनके क्षेत्र में और दक्ष बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। नर्सों को नेतृत्व प्रदान करने, उनमें गुणात्मक सुधार के साथ और अधिक शिक्षित करने की दिशा में टिशा केयर्स काम कर रहा है। सुगंध ने बताया कि चौक के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 13 जुलाई को नेशनल कांफ्रेंस ऑन नर्सिंग लीडरशिप एंड एक्सिलेंस का आयोजन किया जा रहा है।
इस एक दिवसीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग नेतृत्व, गुणवत्ता सुधार और दक्षता आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठतम नर्सिंग विशेषज्ञ, एक हजार से अधिक नर्सिंग छात्र रहेंगे। सम्मेलन में एक विशिष्ट स्वास्थ्य पेशेवर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड इन हेल्थकेयर से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में तीन लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक होंगे।