फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nursery class filled with smoke due to short circuit, many children fainted

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से नर्सरी कक्षा में भरा धुआं, कई बच्चे बेहोश

Tue, 08 Jul 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nursery class filled with smoke due to short circuit, many children fainted
शार्ट सर्किट से जला पैनल।
लखनऊ। कैंट में सोमवार सुबह सदर स्थित सेंट पॉल स्कूल में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं नर्सरी क्लास में भर गया। इससे वहां पढ़ रहे बच्चे घबरा कर बेहोश हो गए। आपाधापी में कुछ बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए। बच्चों को शिक्षिका ने दूसरे कमरे में पहुंचाया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


नर्सरी में पढ़ने वाले छात्र की मां के मुताबिक सोमवार दोपहर उनका बेटा स्कूल से घर पहुंचा था। बेटे की कोहनी और घुटनों पर चोट लगी थी। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो वह घबरा गईं। बेटे ने उन्हें बताया कि अचानक छोटा सा धमाका हुआ और पूरे क्लास में धुआं भर गया। यह देखकर वह और वहां पढ़ने वाले अन्य बच्चे घबरा गए। इस कारण कुछ बच्चे बेहोश हो गए। कुछ इधर-उधर भागने लगे। छात्र की मां ने बताया कि इससे उनके बेटे और अन्य बच्चों को चोटें आ गईं। शिक्षिका व स्कूल स्टाफ ने किसी तरह से बच्चों को दूसरी क्लास में पहुंचाया। हालत सामान्य होने पर बच्चों को बस से उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन पर घटना छिपाने का आरोप

वहीं एक छात्र और अभिभावक ने बताया कि स्कूल के एक व्हाट्सएप ग्रुप में सभी बच्चों की मां और पिता जुड़े हुए हैं। ग्रुप पर सभी जानकारियां रहती हैं। मगर इस घटना के संबंध में स्कूल प्रशासन ने न तो किसी भी अभिभावक को बताया और न ही ग्रुप पर कुछ डाला। घटना की जानकारी उनके बच्चों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed