फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   numerous jobs in IIT, campus placement

आईईटी में नौकरियों की बौछार, बड़े पैकेज पर होगा सलेक्शन

Fri, 11 Sep 2015 12:11 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
numerous jobs in IIT, campus placement

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी ) में अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स के लिए नया सत्र नौकरियों की सौगात लेकर आया है। सत्र शुरू हुए दो महीने भी नहीं बीते कि बीटेक अंतिम वर्ष के 133 छात्र-छात्राओं को नौकरी भी मिल गई।

विज्ञापन


टीसीएस कंपनी ने इस बार आईईटी के 122 स्टूडेंट्स को नौकरी दी है। इनमें 52 स्टूडेंट्स तो सिर्फ कंप्यूटर साइंस से ही हैं। कैम्पस प्लेसमेंट की इस शुरुआत से इस साल पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक प्लेसमेंट होने की संभावना जगी है।
विज्ञापन


मैकेनिकल इंजीनियरिंग की बढ़ी डिमांड

पिछले तीन साल के प्लेसमेंट देखें तो मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 2013-14 में कॉलेज की इस ब्रांच से मात्र दो स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ था, जबकि 2014-15 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 10 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वर्तमान सत्र में केवल टीसीएस ने ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 19 स्टूडेंट्स का चयन कर लिया है। ऐसे में बाकी कंपनियों के आने के बाद इस ब्रांच के स्टूडेंट्स के सामने नौकरियों के काफी अवसर रहेंगे। वहीं कंप्यूटर साइंस में 2013-14 में जहां 10 तथा 2014-15 में 49 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली थी, वहीं वर्तमान सत्र में केवल टीसीएस ने ही कंप्यूटर साइंस के 52 स्टूडेंट्स को चयनित किया है।

टीसीएस ने दी पहले से बेहतर नौकरी

numerous jobs in IIT, campus placement

आईईटी में सत्र 2015-16 बैच के लिए पिछले एक हफ्ते में दो कंपनी चयन प्रक्रिया पूरी कर चुकी हैं। इनमें से टीसीएस ने 122 स्टूडेंट्स का चयन किया। खास बात यह है कि इस साल टीसीएस ने न सिर्फ प्लेसमेंट की संख्या बढ़ाई, बल्कि स्टूडेंट्स को पहले से बेहतर पोजीशन की नौकरी भी दी है।

कॉलेज में ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. मनीष गौड़ ने बताया कि टीसीएस पहले यहां से डाटा वेरिफिकेशन, टेस्टिंग जैसे कामों के लिए स्टूडेंट्स का चयन करती थी। इसमें स्टूडेंट्स को 3.78 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिलता था।

वहीं इस साल कंपनी ने इन 122 स्टूडेंट्स में से 19 का चयन सॉफ्टवेयर डवलपमेंट, सॉफ्टवेयर कस्टमाइजेशन के लिए भी किया है। इसमें स्टूडेंट्स को शुरुआती 4.2 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिलेगा।

वहीं स्पेशलाइज्ड वर्टिकल वालों के प्रमोशन की संभावनाएं भी अधिक होती हैं। इसके अलावा एनालिटिक कोशेंट ने 4.8 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर 11 स्टूडेंट्स को नौकरी दी है।

स्टूडेंट्स को मिली नौकरी
आईईटी ने इस साल झांसी के बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियिंरग एंड टेक्नोलॉजी (बीआईईटी) के स्टूडेंट्स को भी टीसीएस के कैम्पस सलेक्शन में शामिल होने का अवसर दिया था। डॉ. मनीष गौड़ ने बताया कि टीसीएस ने आईईटी के 122 के अलावा बीआईईटी के 52 स्टूडेंट्स को भी चयनित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed